Bihar STET 2026 Notification: Apply Online, Fee, Eligibility & Syllabus


[ AdSense Top Slot ]
बिहार STET 2026 अधिसूचना

पत्रांक: PR 183/2026

दिनांक: 14-08-2026

विभाग: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 अधिसूचना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा विज्ञप्ति संख्या पी.आर. 183/2026 जारी कर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के आयोजन एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग, बिहार के पत्र संख्या-09/STET-17-02/2026-1239, दिनांक 11.08.2026 के आलोक में यह परीक्षा पेपर-I (माध्यमिक) और पेपर-II (उच्च माध्यमिक) के लिए आयोजित की जा रही है।

मुख्य विवरण एवं तिथियां

  • विज्ञप्ति संख्या: पी.आर. 183/2026
  • आयोजक संस्था: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 17.08.2026 से 31.08.2026 तक
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://stetregistration.cbrt.co.in
  • परीक्षा पद्धति: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • परीक्षा की अवधि: 150 मिनट (2 घंटा 30 मिनट)

परीक्षा संरचना एवं अंक योजना

STET 2026 परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी:

  • निर्दिष्ट विषय वस्तु: 100 अंक
  • शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता: 50 अंक
  • कुल अंक: 150 अंक

श्रेणीवार न्यूनतम उत्तीर्णांक (Cut-off Marks)

कोटिउत्तीर्णांक प्रतिशत
सामान्य50%
पिछड़ा वर्ग45.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग42.5%
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति40%
दिव्यांग40%
महिला40%

आयु सीमा (01.08.2026 को आधारित)

कोटिअधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (पुरुष)37 वर्ष
अनारक्षित (महिला)40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)40 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला)40 वर्ष
अनुसूचित जाति (पुरुष/महिला)42 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला)42 वर्ष

परीक्षा शुल्क विवरण

श्रेणीपेपर-I या पेपर-II (एक पेपर के लिए)पेपर-I एवं पेपर-II (दोनों पेपर के लिए)
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग₹ 960/-₹ 1,440/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग₹ 760/-₹ 1,140/-

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के चरण

  1. वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. Registration पर क्लिक कर मोबाइल नंबर व ईमेल के माध्यम से पंजीकरण करें।
  3. प्राप्त ID एवं Password से लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।
  4. आवश्यक शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो (रंगीन, बैकग्राउंड सफेद/हल्का) एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Net Banking / Debit Card / Credit Card / UPI) से करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

हेल्पलाइन संपर्क

  • Email ID: bseb.support@cbrt.co.in
  • Phone: +918047282787

आधिकारिक दस्तावेज

PDF/JPG को पूर्ण स्क्रीन में खोलें

[ AdSense Bottom Slot ]