शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कतिपय कारणों से शिक्षक प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं क्षतिपूर्ति अवकाश के संबंध में
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेन्द्रू, पटना-800006 (बिहार) STATE COUNCIL OF EDUCATIONAL RESEARCH & TRAINING MAHENDRU, PATNA-800006 (BIHAR) (शिक्षा विभाग, बिहार सरकार) सज्जन आर. (I.A.S) निदेशक Tele No: 0612-2370030 (O) E-mail: directorscertbihar@gmail.com पत्रांक:- C/11-T/T-2025/ 2493 पटना, दिनांक 01 जून, 2026 सेवा में, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (SSA) बिहार। विषय:- शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कतिपय कारणों से शिक्षक प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण के संबंध में। प्रसंग:- परिषद पत्रांक 2421 दिनांक 29.05.2026 महाशय/महाशया, उपर्युक्त विषय एवं प्रसंग के संबंध में अंकित करना है कि विषयांकित शैक्षणिक सत्र में कुछ ऐसे भी शिक्षक, प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे, जिनकी प्रतिनियुक्ति SIR के कार्यों एवं बिहार विधानसभा चुनाव के कारण या उनके स्वास्थ्य खराब होने/अवकाश में रहने के कारण प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर सके। उन सभी शिक्षकों को इस शैक्षणिक सत्र (2026-27) में प्राथमिकता के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक अवसर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 जून, 2026 से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ है, सूचना अनुसार इस अवकाश अवधि में कई शिक्षक पूर्व से योजना बनाकर मुख्यालय से बाहर जाने के इच्छुक हैं। वैसे शिक्षक अपने योजना अनुसार मुख्यालय से बाहर जाते हैं एवं प्रशिक्षण में यदि भाग नहीं लेते हैं तो उनके विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह ग्रीष्मावकाश की अवधि (01 जून, 2026 से 20 जून, 2026 तक) के लिए लागू होगा। विदित हो कि मॉडल स्कूल के संचालन हेतु शिक्षकों का चयन किया जा चुका है एवं पीएम श्री विद्यालय भी संचालित होना है। ग्रीष्मावकाश के बाद उक्त विद्यालय में शिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना है। इस उद्देश्य से शिक्षकों का प्रशिक्षण कराना आवश्यक प्रतीत होता है। अंकनीय है कि यह प्रशिक्षण सिर्फ पाँच दिवसीय आवासीय है। इस प्रशिक्षण अवधि का क्षतिपूर्ति अवकाश भी देय होगा, जिसे शिक्षक इस कैलेंडर वर्ष (31 दिसंबर, 2026 तक) में उपभोग कर सकते हैं। विश्वासभाजन (हस्ताक्षर) निदेशक ज्ञापांक :- C/11-T/T-2025/ 2493 पटना, दिनांक 1 जून, 2026 प्रतिलिपि :- माननीय शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव/सचिव शिक्षा विभाग, बिहार पटना को सूचनार्थ प्रेषित तथा सभी प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य/डायट/सी०टी०ई०/पी०टी०ई०सी० एवं बायट बिहार को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित। (हस्ताक्षर) निदेशक ज्ञापांक- 3152 बेगूसराय/दिनांक- 12/08/2026 प्रतिलिपि:- सभी शिक्षक/शिक्षिका/प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापक/सभी सरकारी प्रारम्भिक/माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिला-बेगूसराय को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित। प्रतिलिपि:- सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला-बेगूसराय को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित। प्रतिलिपि:- सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, बेगूसराय को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय
FAQ
प्रशिक्षण कितने दिनों का और किस प्रकार का है?
यह प्रशिक्षण सिर्फ पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण है।
क्या ग्रीष्मावकाश में प्रशिक्षण में भाग न लेने पर विभागीय कार्रवाई होगी?
यदि शिक्षक पूर्व नियोजित योजना के अनुसार मुख्यालय से बाहर जाते हैं और 01 जून 2026 से 20 जून 2026 तक के ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रशिक्षण में भाग नहीं लेते हैं, तो उनके विरुद्ध कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण अवधि के बदले मिलने वाले क्षतिपूर्ति अवकाश का उपभोग कब तक किया जा सकता है?
शिक्षक इस क्षतिपूर्ति अवकाश का उपभोग इस कैलेंडर वर्ष (31 दिसंबर, 2026 तक) कर सकते हैं।