बेगूसराय: शैक्षणिक क्लब के अंतर्गत जिला स्तरीय 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता के आयोजन हेतु निर्देश जारी


[ AdSense Top Slot ]
मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता

बेगूसराय: शैक्षणिक क्लब के अंतर्गत जिला स्तरीय 'मंडे मेगा क्विज' प्रतियोगिता आयोजन संबंधी निर्देश


कार्यालय: जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय (माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता)

पत्रांक: 365 (प्रासंगिक)

दिनांक: 13.08.2026

प्रसंग: अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पत्रांक-365, दिनांक-29.07.2026

मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता

कार्यालय-जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय

बेगूसराय जिले में शैक्षणिक क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, तार्किक चिंतन, विषयगत दक्षता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर "मंडे मेगा क्विज" प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता कार्यक्रम सारणी

क्र० सं०दिनांकआयोजन स्थलसमयप्रतिभागी का प्रकारअभ्युक्ति
0117.08.2026बी०एस०एस० कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगूसराय।पूर्वाहन-10:00 बजेकक्षा-03 से 08बी०आर०सी० स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी भाग लेंगे।
0218.08.2026बी०एस०एस० कॉलेजिएट +2 विद्यालय, बेगूसराय।पूर्वाहन-10:00 बजेकक्षा-09 से 12बी०आर०सी० स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी भाग लेंगे।

मुख्य दिशानिर्देश:

  • सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रखंड स्तर पर चयनित कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं की उपस्थिति निर्धारित तिथि, कक्षा और समय के अनुसार सुनिश्चित कराई जाए।
  • संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि चयनित छात्र/छात्राएँ निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित हों।
  • प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता स्थल तक सुरक्षित लाने एवं वापस ले जाने हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

संबंधित खबरें:


मूल दस्तावेज़ डाउनलोड करें: आधिकारिक पत्र पीडीएफ देखें

मूल दस्तावेज
View Original PDF / JPG · Download Original PDF / JPG
[ AdSense Bottom Slot ]