CTET
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 22nd Edition of CTET के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का पुनः अवसर प्रदान किया गया है। यह निर्णय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आवेदन एवं समय-सीमा की मुख्य बिंदु
- आवेदन पोर्टल 25.08.2026 से 01.09.2026 तक पुनः खुला रहेगा।
- जिन अभ्यर्थियों ने पहले सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
- यह निर्णय माननीय सुप्रीम कोर्ट के Civil Appeal No. 1385/2025 में दिए गए फैसले के आलोक में लिया गया है।
- परीक्षा की संशोधित तिथि (Revised Exam Date) आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत घोषित की जाएगी।
सार्वजनिक सूचना विवरण (Public Notice Details)
CBSE द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीटेट का 22वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व 21वें संस्करण का परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ था। 22वें संस्करण हेतु पूर्व में आवेदन खिड़की 11 मई 2026 से 10 जून 2026 तक खोली गई थी। अब छूटे हुए सभी पात्र अभ्यर्थियों को पुनः अवसर देते हुए पोर्टल 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक खोला गया है।
Summary
CBSE has reopened the online application portal for the 22nd Edition of CTET from 25th August 2026 to 1st September 2026 pursuant to the Hon'ble Supreme Court judgment.
सूचना/पत्र/विज्ञप्ति :-
Label: CTET | Topics: CTET 2026, CBSE CTET, CTET 22nd Edition, Online Application, Teacher Eligibility Test, Public Notice, CTET 22nd Edition Reopening of Application Window, Opportunity for Submission of Online Applications for the 22nd Edition of CTET