कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय
कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय - पत्रांक 3192
JEE एवं NEET तैयारी हेतु संध्याकालीन निःशुल्क अनुशिक्षण कार्यक्रम
सार: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के 155 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर JEE एवं NEET प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाइन निःशुल्क संध्याकालीन कोचिंग शुरू की जा रही है। बेगूसराय जिले के 04 चयनित विद्यालयों में 16.08.2026 से कार्यक्रम संभावित है।
पत्रांक: 3192
दिनांक: 13/08/2026
प्रेषक: मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय
प्रसंग: अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पत्रांक-1350/अनु०को०/20226 दिनांक-08.08.2026
मुख्य विवरण एवं निर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बेगूसराय जिले के 04 चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु JEE एवं NEET के लिए अलग-अलग 50-50 छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध करायी जानी है। कक्षाओं के संचालन से पूर्व विभिन्न विषयों के लिए वीडियो लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं
- प्रत्येक विद्यालय में 50 विद्यार्थियों के बैठने हेतु एक कक्षा-कक्ष की व्यवस्था।
- चिन्नित कक्षा में Wi-Fi की सुविधा उपलब्ध कराना।
- कक्षा में विद्युत एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था करना।
- संध्याकालीन कक्षाओं के संचालन हेतु विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अथवा विशेषकर कंप्यूटर शिक्षक को नोडल शिक्षक के रूप में नामित करना।
चयनित विद्यालयों की सूची
| क्र० सं० | विद्यालय का नाम | स्थान |
|---|---|---|
| 1 | सीताराम हाई स्कूल | रजौड़ा, बेगूसराय |
| 2 | बी०एस०एस० कॉलेजिएट +2 विद्यालय | बेगूसराय |
| 3 | जे०के० +2 हाई स्कूल | बेगूसराय |
| 4 | आर०के० सर्वोदय +2 विद्यालय | शाहपुर, बेगूसराय |
समिति स्तर से सहयोग एवं अनुश्रवण अधिकारी
| प्रोग्राम/कार्य | नामित पदाधिकारी | पदनाम | संपर्क नंबर |
|---|---|---|---|
| संध्याकालीन अनुशिक्षण कार्यक्रम | मो० शयान | उप निदेशक, आई०टी० | 9819638129 |
| श्री राकेश कुमार सिन्हा | उप सचिव | 9304075486 | |
| Interactive Learning Programme (मॉडल स्कूल) | श्री विकास तिवारी | उप निदेशक, आई०टी० | 8095419370 |
| श्री राजीव कुमार | निगरानी पदाधिकारी | 9910944888 |
जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित करने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, बेगूसराय को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।