📌 पत्रांक / आदेश संख्या: 04/व0-01-33/2010(321165)-1648
📅 दिनांक: 13/08/2026
🏢 विभाग: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
बिहार सरकार
शिक्षा विभाग
प्रेषक,
यतेन्द्र कुमार पाल,
निदेशक (प्रशासन)।
सेवा में,
सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी,
सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,
सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बिहार राज्य।
पटना, दिनांक: 13/08/2026
विषय :- 15 अगस्त, 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में झंडोत्तोलन के संबंध में दिशा निर्देश।
महाशय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में निर्देशानुसार कहना है कि 15 अगस्त, 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण, हर्षोल्लास एवं भारतीय झंडा संहिता, 2002 के नियमों के अनुकूल किया जाना अनिवार्य है। इस हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए :-
a) स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
b) विद्यालयों में झंडोत्तोलन करने हेतु अध्यक्ष, प्रबंध समिति/शिक्षा समिति से अनुरोध किया जायेगा, उनकी अनुपलब्धता की स्थिति में विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा तथा प्रधानाध्यापक की अनुपलब्धता में वरीय शिक्षक द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। अध्यक्ष, प्रबंध समिति/शिक्षा समिति द्वारा अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजे जाने पर उन्हें सम्मानपूर्वक कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा परंतु किसी भी परिस्थिति में उक्त प्रतिनिधि द्वारा झंडोत्तोलन नहीं किया जाएगा।
c) विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति/विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
d) विद्यालय प्रधान द्वारा सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों के माध्यम से झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
e) स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम निम्नवत् क्रमबद्ध रूप से किया जाएगा:-
i. राष्ट्रगीत का गायन
ii. झंडोत्तोलन
iii. राष्ट्रगान का गायन
iv. भाषण/संबोधन
v. अन्य कार्यक्रम
vi. अंत में राष्ट्रगीत का गायन तदोपरांत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा।
2. अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों को अपने स्तर से सूचित किया जाय।
विश्वासभाजन,
(यतेन्द्र कुमार पाल)
निदेशक (प्रशासन)
ज्ञापांक :- 04/व0-01-33/2010-1648, पटना, दिनांक :- 13/08/2026
प्रतिलिपि :- माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग के आप्त सचिव / सचिव, शिक्षा विभाग के प्रधान आप्त सचिव / विशेष सचिव के निजी सहायक / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग के आशुलिपिक को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित।
📖 मूल आदेश / पत्र (PDF Viewer)
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. विद्यालयों में झंडोत्तोलन किसके द्वारा किया जाएगा?
विद्यालयों में झंडोत्तोलन प्रबंध समिति/शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा, उनकी अनुपलब्धता में प्रधानाध्यापक द्वारा तथा प्रधानाध्यापक की अनुपलब्धता में वरीय शिक्षक द्वारा किया जाएगा।
Q2. क्या प्रबंध समिति का प्रतिनिधि झंडोत्तोलन कर सकता है?
नहीं, अध्यक्ष द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि को सम्मानपूर्वक शामिल किया जाएगा परंतु किसी भी परिस्थिति में प्रतिनिधि द्वारा झंडोत्तोलन नहीं किया जाएगा।
Q3. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का क्रमबद्ध रूप क्या रहेगा?
कार्यक्रम का क्रम: 1. राष्ट्रगीत गायन, 2. झंडोत्तोलन, 3. राष्ट्रगान गायन, 4. भाषण/संबोधन, 5. अन्य कार्यक्रम एवं अंत में राष्ट्रगीत/राष्ट्रगान के साथ समापन।