बिहार मध्याह्न भोजन योजना: स्कूलों में LPG गैस कनेक्शन का विवरण जमा करने का आदेश


[ AdSense Top Slot ]
LPG गैस कनेक्शन रिपोर्ट

📌 पत्रांक / आदेश संख्या: म०भो०/को०-347/2013 अंश-1 2417

📅 दिनांक: 11/08/2016

🏢 विभाग: मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय, शिक्षा विभाग, बिहार

प्रेषक: विनायक मिश्र (भा.प्र.से.), निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना।
सेवा में: सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार।

विषय: विद्यालयों में गैस कनेक्शन संबंधित आंकड़ा उपलब्ध कराने के संबंध में।

महाशय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि लगातार अलग-अलग जिलों द्वारा अपने जिला अन्तर्गत विद्यालयों को निर्देशित किया जा रहा है कि विद्यालय में उपलब्ध Commercial L.P.G सिलेंडर/कनेक्शन को वापस करके Domestic कनेक्शन विद्यालय के लिए क्रय करें। समीक्षा के क्रम में यह देखा गया कि किसी भी जिला के पास यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं है कि जिला अन्तर्गत कितने विद्यालयों में Commercial कनेक्शन है एवं कितने में Domestic कनेक्शन है।

जिला द्वारा निदेशालय से विभिन्न चरणों में विद्यालयों के लिए L.P.G कनेक्शन क्रय करने के लिए राशि प्राप्त किया गया। यह अकनीय है कि प्रथम कुछ चरणों में विद्यालय द्वारा Commercial कनेक्शन क्रय किया गया। तदुपरांत वर्ष 2017 में भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा सरकारी विद्यालयों में Domestic गैस सिलेंडर उपयोग करने की अनुमति दी गई। उसके बाद एल०पी०जी० वितरक द्वारा विद्यालयों में Domestic कनेक्शन दिया गया। अब वर्तमान में विभिन्न Oil Marketing Company (OMC) द्वारा विद्यालयों में अनुपयोगी पड़े व्यवसायिक गैस सिलेंडर वापस माँगा जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि जिला के पास विद्यालयों में उपयोग किये जा रहे गैस सिलेंडर से संबंधित वास्तविक आंकड़ा उपलब्ध रहे, ताकि Commercial Connection को Domestic Connection में परिवर्तित किया जा सके।

अतः निर्देश दिया जाता है कि संलग्न प्रपत्र-'क' एवं प्रपत्र-'ख' के अनुसार विद्यालयों में गैस कनेक्शन से संबंधित आंकड़ा 07 दिनों के अन्दर निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसे अति महत्वपूर्ण समझें।

📖 मूल आदेश / पत्र (PDF Viewer)

📊 सारणी विवरण (Tables)

क्रम संख्यावित्तीय वर्षनिदेशालय द्वारा नया LPG Connection क्रय करने हेतु उपलब्ध करायी गई राशि (रु में)किस पत्रांक/दिनांक से राशि उपलब्ध कराई गई हैनिदेशालय से प्राप्त राशि से कितने विद्यालयों द्वारा LPG Connection लिया गयाConnection का वर्ग (Domestic/Commercial)HPCLBPCLIOCL
123456789
क्रम संख्याजिला अन्तर्गत कुल विद्यालयों की संख्याDomestic ConnectionCommercial Connectionकितने विद्यालयों द्वारा Commercial Connection गैस एजेंसी को वापस किया गयाHPCLBPCLIOCLकितने विद्यालयों द्वारा Commercial सिलेंडर वापस करने के बाद Domestic कनेक्शन लिया गया
123456789

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. यह पत्र किस विषय से संबंधित है?

यह पत्र सरकारी विद्यालयों में उपयोग किए जा रहे कमर्शियल और डोमेस्टिक LPG गैस कनेक्शनों की जानकारी और आंकड़े 7 दिनों में उपलब्ध कराने के संबंध में है।

Q2. गैस कनेक्शन की रिपोर्ट किस प्रारूप में भेजनी है?

गैस कनेक्शन की रिपोर्ट पत्र के साथ संलग्न प्रपत्र-'क' और प्रपत्र-'ख' के प्रारूप में तैयार कर निदेशालय को भेजनी है।

🔗 संबंधित आदेश (Related Posts)

[ AdSense Bottom Slot ]