विभागीय आदेश


[ AdSense Top Slot ]

📌 पत्रांक: जन०को० (विभिन्न पत्राचार)-17/2026-232 (जन०को०)/रा०

📅 दिनांक: 17/08/2026

🏢 विभाग: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (जनगणना कोषांग), बिहार सरकार

📂 विषय: भारत की जनगणना-2027 कार्य हेतु नामित/प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के स्थानान्तरण पर दिनांक-31.03.2027 तक प्रतिबंध अधिरोपित करने के संबंध में।

संचिका सं०-जनगणना कोषांग (विभिन्न पत्राचार)-17/2026-232 (जन०को०)/रा०

बिहार सरकार

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

(जनगणना कोषांग)

प्रेषक,

डॉ० महेन्द्र पाल, भा०प्र०से०

अपर सचिव,

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना।

सेवा में,

1. सभी विभागाध्यक्ष / प्रधान सचिव / सचिव।

2. सभी प्रमंडलीय आयुक्त।

3. सभी जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी।

पटना-15, दिनांक- 17.08.2026

विषय :- भारत की जनगणना-2027 कार्य हेतु नामित/प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रगणकों/पर्यवेक्षकों के स्थानान्तरण पर दिनांक-31.03.2027 तक प्रतिबंध अधिरोपित करने के संबंध में।

प्रसंग :- जनगणना नियमावली, 1990 का नियम-8 (VI) एवं विभागीय अधिसूचना सं० 44 जन०को०/रा०, दिनांक 24.02.2026 एवं निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार का पत्र दिनांक 14.07.2026.

महाशय,

उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्रों एवं अधिसूचना के संदर्भ में निदेशानुसार सूचित करना है कि भारत की जनगणना-2027 का कार्य जनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियमावली, 1990 के प्रावधानों के अंतर्गत अत्यंत महत्वपूर्ण, वैधानिक, समयबद्ध एवं राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है।

जनगणना-2027 के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी को प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को चार्ज अधिकारी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

जनगणना कार्य हेतु नामित चार्ज अधिकारियों (BDO/CO/Executive Officers), कोषांग कर्मियों, प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों का सामान्य स्थानांतरण दिनांक 31.03.2027 तक स्थगित रखा जाएगा। केवल अपरिहार्य प्रशासनिक स्थिति में सक्षम प्राधिकार की सहमति के बाद ही स्थानांतरण संभव होगा।

📖 आधिकारिक दस्तावेज (View Only)

[ AdSense Bottom Slot ]