BPSC TRE-4 Teacher Recruitment: बिहार में 9वीं-12वीं शिक्षकों के लिए संशोधित अधियाचना जारी


[ AdSense Top Slot ]

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE-4) के लिए संशोधित अधियाचना जारी

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति हेतु संशोधित अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है। यह अधियाचना BPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली TRE-4 परीक्षा के तहत वर्ग 9वीं-10वीं एवं वर्ग 11वीं-12वीं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए है।

पदवार रिक्तियों का विवरण

प्राप्त संशोधित अधियाचना के अनुसार कोटिवार कुल रिक्त पदों का विवरण निम्नलिखित है:

कक्षा / वर्गविद्यालय का प्रकारकुल रिक्त पद
वर्ग 9वीं से 10वींमाध्यमिक विद्यालय3,877 (तीन हजार आठ सौ सतहत्तर)
वर्ग 11वीं से 12वींउच्च माध्यमिक विद्यालय16,101 (सोलह हजार एक सौ एक)

पत्र एवं विभागीय विवरण

  • विभाग: सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार
  • पत्रांक: 23/नियुक्ति-01-37/2026-13764/सा0प्र0
  • दिनांक: 29.07.2026
  • स्थान: पटना
  • परीक्षा: BPSC TRE-4

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शिक्षा विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त मूल संशोधित अधियाचना पत्र एवं अनुलग्नक को आवश्यक कार्रवाई हेतु संलग्न कर आगे प्रेषित कर दिया गया है।

[ AdSense Bottom Slot ]