Search Results

Home / शिक्षा विभाग / Sitamarhi Teacher Service Book Maintenance: TRE-1, 2 & 3 शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Sitamarhi Teacher Service Book Maintenance: TRE-1, 2 & 3 शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के लिए दिशा-निर्देश जारी

कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा BPSC TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत नवनियुक्त विद्यालय अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों की मूल सेवा-पुस्तिका (Service Book) संधारण के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य बिंदु एवं दिशा-निर्देश

  • पूर्व से संधारित सेवा पुस्तिका वाले शिक्षक: जो शिक्षक पूर्व में स्थानीय निकाय शिक्षक या विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत थे, उनकी पुरानी मूल सेवा-पुस्तिका में ही वर्तमान सेवा की प्रविष्टि की जाएगी।
  • नए शिक्षकों के लिए: जिनकी पूर्व से सेवा-पुस्तिका संधारित नहीं है, उनकी नई सेवा-पुस्तिका खोली एवं संधारित की जाएगी।

नई सेवा-पुस्तिका में अनिवार्य प्रविष्टियाँ

  1. संबंधित शिक्षक/शिक्षिका का व्यक्तिगत विवरण (हस्ताक्षर एवं अभिप्रमाणित फोटो सहित)।
  2. नियुक्ति एवं योगदान (Joining) से संबंधित पूर्ण विवरण।
  3. उपभोग किए गए अवकाश का विवरण (आकस्मिक, विशेषावकाश एवं क्षतिपूर्ति अवकाश को छोड़कर)।
  4. वार्षिक वेतन वृद्धि (Increment), सेवा सत्यापन, योग्यता विस्तार अनुमति एवं स्थानान्तरण विवरण।
  5. मुख्य पृष्ठ पर नाम, विद्यालय, पिता/पति का नाम, पता, दसों उंगलियों के निशान और हस्ताक्षर अंकित किए जाएंगे।
V20_SOURCE_FILE_ID:1RuNGNYViyYs8NE9nVJB3MmXtdqf9MA2_