Search Results

Home / School News / Madhubani School Timings Changed: DEO जारी किया नया Time Table (वर्ग 1-12)

Madhubani School Timings Changed: DEO जारी किया नया Time Table (वर्ग 1-12)

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जिले के सभी उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन हेतु नया समय-सारणी (School Timing) संबंधी आदेश जारी किया गया है।

सोमवार से शुक्रवार की समय-सारणी (Monday to Friday)

सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय का संचालन पूर्ववत दो पालियों (Two Shifts) में ही किया जाएगा:

  • प्रथम पाली (वर्ग 1 से 8): प्रातः 06:30 बजे से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक।
  • द्वितीय पाली (वर्ग 9 से 12): पूर्वाह्न 12:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक।

शनिवार (Half Day) की विशेष समय-सारणी

निदेशक (मा०शि०), बिहार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में शनिवार की समय-सारणी में संशोधन किया गया है:

  • प्रथम पाली (वर्ग 1 से 8): प्रातः 06:30 बजे से 10:00 बजे पूर्वाह्न तक।
  • एमडीएम (MDM): 09:00 AM से 09:40 AM तक मध्याह्न भोजन के बाद वर्ग 1-8 के बच्चों की छुट्टी होगी।
  • द्वितीय पाली (वर्ग 9 से 12): पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक।

प्रधानाध्यापकों के लिए निर्देश

प्रारंभिक शाखा के प्रधानाध्यापक की यह पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि प्रथम पाली समाप्त होने के बाद और द्वितीय पाली के शुरू होने से पहले वर्ग कक्ष एवं विद्यालय परिसर की पूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं।

V20_SOURCE_FILE_ID:1rKnjsig_sm0k9PZEuA_au-t2SZ974Z7t