Search Results

Home / Education / Red Ribbon Quiz Competition 2026: बेगूसराय जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता निर्देश जारी

Red Ribbon Quiz Competition 2026: बेगूसराय जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता निर्देश जारी

कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) द्वारा पत्र संख्या Media/1901, दिनांक 22.08.2026 के माध्यम से जिला के चयनित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों को रेडरिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 में छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

महत्वपूर्ण विवरण एवं तिथियाँ

  • पत्रांक: Media/1901
  • दिनांक: 22.08.2026
  • आयोजक: जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS)
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता तिथि: 27.08.2026
  • समय: पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
  • स्थान: सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) बी. पी. इंटर स्कूल, बेगूसराय

प्रतिभागी पात्रता एवं चयन प्रक्रिया

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), नई दिल्ली के निर्देशानुसार किशोरी (13 से 17 वर्ष आयुवर्ग) में एच०आई०भी० एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

  • जिला के 50 चयनित सरकारी, वित्त पोषित एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
  • प्रत्येक विद्यालय से विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित 1 छात्र एवं 1 छात्रा (कुल 2 प्रतिभागी) को भेजा जाएगा।
  • जिला स्तर पर कुल 100 छात्र/छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी।
  • प्रतिभागियों के साथ एक शिक्षक का होना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता का विषय एवं स्वरूप

प्रतियोगिता का संचालन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा नामांकित क्वीज मास्टर द्वारा किया जाएगा। प्रश्न पत्र का स्वरूप वैकल्पिक ऑडियो, विजुअल एवं चित्र पहचान पर आधारित होगा, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित विषय शामिल रहेंगे:

  • एड्स (HIV/AIDS Awareness)
  • किशोर स्वास्थ्य (Adolescent Health)
  • सामान्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य (General Awareness & Health)
  • खेल-कूद एवं सम-सामयिकी (Sports & Current Affairs)
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम (National Health Programmes)
V20_SOURCE_FILE_ID:1l5JC4V9sAGbnP2hu-wCVy3CXME9p4Ku9